By Vaishnav, For Vaishnav
Showing posts with label Daily dasrshan. Show all posts
Showing posts with label Daily dasrshan. Show all posts

Sunday, 26 September 2021

व्रज – आश्विन कृष्ण षष्ठी

व्रज – आश्विन कृष्ण षष्ठी
Monday, 27 September 2021

श्याम चौफुली चूंदड़ी का पिछोड़ा एवं श्रीमस्तक पर गोल पाग और क़तरा या चंद्रिका के श्रृंगार

जिन तिथियों के लिए प्रभु की सेवा प्रणालिका में कोई वस्त्र, श्रृंगार निर्धारित नहीं होते उन तिथियों में प्रभु को ऐच्छिक वस्त्र व श्रृंगार धराये जाते हैं. 
ऐच्छिक वस्त्र, श्रृंगार प्रभु श्री गोवर्धनधरण की इच्छा, ऋतु की अनुकूलता, ऐच्छिक श्रृंगारों की उपलब्धता, पूज्य श्री तिलकायत महाराजश्री की आज्ञा एवं प्रभु के तत्सुख की भावना से मुखियाजी के स्व-विवेक के आधार पर धराये जाते हैं.

ऐच्छिक वस्त्र, श्रृंगार के रूप में आज श्रीजी को श्याम चौफुली चूंदड़ी का पिछोड़ा एवं श्रीमस्तक पर गोल पाग और क़तरा या चंद्रिका
 का श्रृंगार धराया जायेगा.

कीर्तन – (राग : सारंग)

राजभोग दर्शन -

ग्वालिनी मीठी तेरी छाछि l
कहा दूध में मेलि जमायो साँची कहै किन वांछि ll 1 ll
और भांति चितैवो तेरौ भ्रौह चलत है आछि l
ऐसो टक झक कबहु न दैख्यो तू जो रही कछि काछि ll 2 ll
रहसि कान्ह कर कुचगति परसत तु जो परति है पाछि l
‘परमानंद’ गोपाल आलिंगी गोप वधू हरिनाछि ll 3 ll

साज - श्रीजी में आज श्याम चौफुली चूंदड़ी की रुपहली ज़री के हांशिया (किनारी) वाली पिछवाई धरायी जाती है. गादी, तकिया एवं चरणचौकी पर सफेद रंग की बिछावट की जाती है.

वस्त्र – श्रीजी में आज श्याम चौफुली चूंदड़ी का पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र गुलाबी रंग के आते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज छोटा (कमर तक) हल्का श्रृंगार धराया जाता है. गुलाबी मीना के सर्व आभरण धराये जाते हैं. 
श्रीमस्तक पर श्याम चौफुली चूंदड़ी की गोल पाग के ऊपर सिरपैंच, क़तरा या चंद्रिका तथा बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं. श्रीकर्ण में कर्णफूल एक जोड़ी धराये जाते हैं. 
श्वेत पुष्पों की विविध रंगों की थागवाली दो मालाजी धरायी जाती है.
श्रीहस्त में कमलछड़ी, चाँदी के वेणुजी एवं एक वेत्रजी धराये जाते हैं.
पट श्याम व गोटी चाँदी की आती ह

व्रज - विस २०८३ कार्तिक शुक्ल चतुर्थीFriday, 13 November 2026

व्रज - विस २०८३ कार्तिक शुक्ल चतुर्थी Friday, 13 November 2026 हरी सलीदार ज़री के घेरदार वागा एवं श्रीमस्तक पर छज्जेदार पाग पर पर गोल चन्द्र...