By Vaishnav, For Vaishnav
Showing posts with label Special From Pushti Saaj Shringar. Show all posts
Showing posts with label Special From Pushti Saaj Shringar. Show all posts

Thursday, 6 August 2020

भाग - 5 भगवद गुणगान का महिमा जानते है। पुष्तक - तुलसी क्यारो - १

 

भाग - 5

जय श्री कृष्णा

भगवद गुणगान का महिमा जानते है।

श्रीभागवतजी का प्रशंग है। परीक्षित राजा को "श्रीभागवतजी" का पाठ सुनाने महामना श्रीशुकदेवजी महाराज गंगा के किनारे पधारे। श्रीशुकदेवजी के मुख से श्रीमद भागवत का कथामृत प्राप्त करने के लिए अनेक श्रृषिमुनि एवं भक्त वहा पहोचे। वही देवराज इंद्रा भी उसी स्थान पर अपने हाथो में सुवर्ण कलश लेके प्रगट हुए। श्रीशुकदेवजी को बिनती की : महाराज आप परीक्षित को तक्षक नागके दंशसे बचाने के लिए यहाँ पधारे है। परीक्षित को आप ये अमृत पान करा दीजिये तो तक्षक नाग के दंश का असर नहीं होगा। परीक्षित अमर हो आएगा। बदले में आप स्वर्ग पधार के अपने कथामृत का पान हमें कराइए।
परीक्षित ने हाथ जोड़ के बिनती की भगवन मुझे अब प्राण की लालशा नहीं है। मुज़हे तो आपके मुख से भागवत -कथामृत रसपान करना है। प्रभु जब हम पर कृपा करते है तभी अनेक जन्मो के पुण्यो के फल रूप भागवत भक्त का संग मिलता है।
शारस्वत कल्प से सतयुग तक प्रभु के लीलामृत का पान करके ही भकतो का उद्धार हुआ है।
तो कलिकाल मै भागवत भक्त मिलना ,प्रभु की लीला का स्मरण करना प्रभुका अपने भक्तो के प्रति प्रेमभाव ही तो है।
श्री महाप्रभुजी के आदेश अनुशार जीवन में एक पल के लिए भी प्रभु को अपने से दूर मत करिये। पर कैसे ?
सदा सर्वदा प्रभु का नाम जपिये , भक्तगण के साथ सत्संग कीजिये और ईश धरोहर को अपनी नई पीढ़ी को शिकाइए।

बोलो भक्त वत्सल श्री मुरली मनोहर की जय

पुष्तक - तुलसी क्यारो - १
राइटप टाइपिंग - वर्षा चिनाई

Link part 1 https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=149455486846645&id=100053465837355

Link part 2
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=150000026792191&id=100053465837355

Link part 3
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=150784720047055&id=100053465837355

https://www.facebook.com/pushtisaajshringar

https://www.pushtisaajshringar.com

 

Tuesday, 4 August 2020

भाग - ४ भगवद गुणगान का महिमा जानते है। पुष्तक - तुलसी क्यारो - १

 

भाग - ४

जय श्री कृष्णा

भगवद गुणगान का महिमा जानते है।

श्री ठाकुरजी का रूप-स्वरुप आनंदायक हे वेशे ही नाम-स्वरुप भी उत्सव की अनुभूति कराता है।

आओ एक और प्रशंग यद् करते है जब प्रभु के गुणगान करने से ही प्रभु के दर्शन होते है। रास के समय जब गोपीजनों को शोभाग मद हुआ तो प्रभु अंतर् ध्यान हो गए और तब प्रभु की कथा का गुणगान करने से ही गोपिया श्री प्रभु को अपने ह्रदय मे धारण कर पाई। उस गोपीगीत के कारन ही गोपीजन जीवित रह सकी ओर रास रासिक के साथ महारास का शोभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री महाप्रभुजी सुबोधिनिजि में प्रभु के नाम स्वरुप को अद्भुत तरह से समझाते हे । प्रभु में ६ धर्म बिराजमान है। ऐश्वर्य,वीर्य ,यश ,श्री , ज्ञान, तथा वैराग्य। जैसे सूरज से उशकी किरणे भिन्न नही वेसे ही प्रभु और दीव्य गुण अलग नही। प्रभु के ये ६ गुण प्रभु के नाम तथा उनकी कथा में भी विध्यमान है। प्रभु का स्वरुप अमृत रूप है तो प्रभु कि कथा भी अमृत रुप ही है। इसिलिये भक्तगण नित्य भगवद कथामृत का पान करने की अभिलाषा और आग्रह रकते है।
बोलो रास ससिक श्रीघनश्याम की जय।

पुष्तक - तुलसी क्यारो - १
राइटप टाइपिंग - वर्षा चिनाई

Link part 1 https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=149455486846645&id=100053465837355

Link part 2
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=150000026792191&id=100053465837355

Link part 3
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=150784720047055&id=100053465837355

https://www.facebook.com/pushtisaajshringar

https://www.pushtisaajshringar.com

 

भाग - 3 भगवद गुणगान का महिमा जानते है। पुष्तक - तुलसी क्यारो - १

 

भाग - 3

जय श्री कृष्णा

भगवद गुणगान का महिमा जानते है।

श्री प्रभु को भक्त मण्डली के बिच मग्न हो कर नृत्य करते हुए देख श्री हरिरायचरण को व्रजलीला का प्रशंग यद् आया।
अक्रूरजी के साथ भगवन मथुरा गए तब अपने माता -पिता नन्द-यशोदा को वचन दिया था " में जल्द ही वापस लौटूंगा"।
अपने बालसखा तथा गोपिका औ को भी कहा था में कहिँ नही जा रहा हु। पर प्रभु काभि नहीं आए । अपने सखा उद्धव को कहा व्रज में सब को मेरा सन्देश देंना । उद्धवजी व्रज पधारे नंदबाबा थता यशोदामाँ से मिले। गोपो के साथ प्रभु की लीला का समरण किया। वृंदावन जाकेश्री यमुनाजी के तट पर गोपिओ से मिले और स्यामसुंदर के स्मरण ताजा किये।
समूचे व्रजमें सभी व्रजवासीऔ के हृदय में श्री कृष्णा के लीला स्मरण से उत्स्व की अनुभूति हुई। आचार्य चरण श्री महाप्रभु जी निरोधलक्षण में आज्ञा करते है की उद्धवजी के आगमन से गोकुल और वृन्दावन में जो सुमहान उत्सव उदभव हुआ वो मेरे मन में कब प्रगट होगा। प्रभु का गुणगान करके सभी को आननद होता हे।
छोटे बड़े , स्त्री पुरुष , राय रंक सब को आनंद का अनुभव क्यों होता हे?
क्युकी पुष्टि पुरुशोतम पूर्णानंद स्वरुप है। जब श्री प्रभु स्वयं पृथ्वी पे प्रगट हुए तब सभी को स्वयंभू आनंद का दान किया। अब प्रभु अपने भक्तो को अपने नाम और रूप से आनंद का दान करते है। तभी तो श्रीमद भगवत , अन्य भगवत कहानिया , अष्टछाप तथा अन्य महान कविऔ के कीर्तन प्रभु के नाम स्वरुप हे और उनका सदैव गान करके ह्रदय स्पर्शी आनंद की अनुभूति होती हे।

बोलो श्री पुष्टि पुरषोतम की जय।

पुष्तक - तुलसी क्यारो - १
राइटप टाइपिंग - वर्षा चिनाई

Link part 1
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=149455486846645&id=100053465837355

Link part 2
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=150000026792191&id=100053465837355

https://www.facebook.com/pushtisaajshringar

https://www.pushtisaajshringar.com

 

Sunday, 2 August 2020

भाग - २ भगवद गुणगान का महिमा जानते है।

 

भाग - २

जय श्री कृष्णा

भगवद गुणगान का महिमा जानते है।

आज से ४५० वर्ष पहले की बात है। मेवाड़ में शिहाड़ नामक गाओ। अपनी अनन्य भक्त अजबकुँवरि को दिया हुआ वचन पूर्ण करने के लिए श्री गोवर्धननाथजी मेवाड़ पधरे और आज तक वही बिराजमान है। वही श्री हरिरायचरण भी पधारे। आपने सेव्य स्वरुप श्री विठ्ठलनाथजी को
श्रीनाथजी के मंदिर के पास ही हवेली सिद्ध करके बिराजमान किया। श्री हरिरायजी सत्संग के आग्रही थे। रोजाना रात्रि वैष्णवों की मण्डली में बिराजके भगवद वार्ता करते। भगवद वार्ता के चाहक वैष्णवगण भी देह , समय और स्थान का बोध भूल के श्रवण में लींन हो जाते। हवेली से बहार निकलके रासते के बीच में ही परस्पर सुने हुए सिधान्तो का मनन चिन्तन करते और कीर्तन गाते । भगवद वार्ता के रस में मध्य रात्रि तो कबकी व्यतीत हो जाती पर सत्संग नहीं।
वही आसपास कई जैन सम्प्रदाय को मैंनेवाले परिवार रहते थे। वैषणव मण्डली यु पूरी रात्रि वार्तालाप करते तो उनकी नींद में खलल होता।
एक दिन सब मिलके श्री हरिरायचरण के पास पहुंचे और बिनती की महाराज आपके सेवक पूरी रात्रि शोर मचाते हे और हमरी निद्रा बिगड़ जाती है । श्री हरिरायजी ने आश्वाशन दिया के में उनसे बात करूँगा। रात्रि में वैष्णवगण वार्ता स्मरण करके रस्ते पर एकत्रित हुए । सब मिलके कीर्तन गान कर रहे थे। श्री हरिरायजी वहा पधारे और आप श्री ने अद्भुत दर्शन किये। वैषणवो की मण्डली के बिच में स्वयं श्री गोवर्धन प्रशन्न चित हो कर नृत्य कर रहे थे। ऐसे अलौकिक दर्शन करके श्री हरिरायजी भावविभोर हो गए। आप श्री के मुख से अनायाश ही कीर्तन गान हुआ ।
"भाव भरी देखो मेरी अंखियन , मंडल मध्य बिराजत गिरिधर, हो वारि इन वल्लभीयन पर , मेरे तनको करो बिछोना , शीश धरो इनके चरनन तर। "
आज मेरे नेत्रों को फल मिल गया । मेरे वल्लभीय वैष्णवों की मण्डली के बिच स्वयं श्री गिरिधर बिराजे है। धन्य है इन सभीको। में तो ओवरलू सब को। इन सभी की में क्या सेवा करू अपने तन का बिछोना करू , अपना शीश नामऊ।
धन्य है इन सभी को जिन के मुख से गुणगान सुनकर श्री गोवार्थान्धार पधारे और प्रशन्न चित हो कर नृत्य करने लगे।
तो ये बात फिरसे सिद्ध हो गई की जहा भी प्रभु की लीलाका गुणगान होगा प्रभु वहा उपस्थित होंगे।

बोलो श्री गिरीराजधरण की जय।
पुष्तक - तुलसी क्यारो - १
राइटप टाइपिंग - वर्षा चिनाई

Link part 1
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=149455486846645&id=100053465837355

https://www.facebook.com/pushtisaajshringar

https://www.pushtisaajshringar.com/

 

श्रीनाथजी बावा तथा श्रीनवनीतप्रियजी एकसाथ क्यों बिराजते नहीं?

 

श्रीनाथजी बावा तथा श्रीनवनीतप्रियजी एकसाथ क्यों बिराजते नहीं?

नाथद्वारा में श्री लाडले लाल श्रीनाथजी के साथ बिराजे नहीं उसके पीछे एक कारण है। श्रीनाथजी बावा ने जगत के सर्व जीवो पर कृपा करने के लिए शिखरबंध मंदिर में बिराजना पसंद किया। श्रीजीबावा का स्वरूप मंदिर में सर्वोद्धारक स्वरूप में बिराजित है। पुष्टिमार्ग में गृहसेवा का आग्रह होने से श्रीमहाप्रभुजी से लेकर उनके वंश के सभी बालको ने श्रीनवनीतप्रियजी की सेवा अपने घर में की है। इसीलिये गोकुल तथा नाथद्वारा में दोनों स्वरुप अलग अलग मंदिर में बिराजे। अभी जो नवनीतप्रियजी का मंदिर है वह श्रीजीबावा के मंदिर का हिस्सा नहीं है, परंतु श्रीनवनीतप्रियजी का मंदिर श्रीतिलकायत महाराज के निवासस्थान मोतीमहल का हिस्सा है।

पुष्टिमार्ग का गृहसेवा का सिद्धांत वैष्णवों को सिखाने के लिए श्रीनवनीतप्रियजी श्रीमहाप्रभुजी के वंश में आपश्री के घर में बिराजे है, मंदिर में नहीं। श्रीनाथजी बावा तथा श्रीनवनीतप्रियजी यह दोनों स्वरुप की सेवा तिलकायत करते हैं, इसीलिए बड़े उत्सव पर श्रीनवनीतप्रियजी श्रीनाथजी बावा के साथ बिराजते है और वैष्णवों को दोनों स्वरुप के एकसाथ दर्शन करने मिलते है।

इसीलिए श्रीनवनीतप्रियजी का मंदिर नंदलाय के भाव का मंदिर है। श्रीठाकुरजी की सेवा वहां बालभाव से होती है। यशोदाजी के नन्हे से लालन के दर्शन करने के लिए जैसे व्रजभक्त जाते थे उसी तरह वैष्णव भी श्रीनवनीतप्रियजी के दर्शन करने जाते है। वैष्णवगण अति स्नेह से लालन के दर्शन करते है और बोलते है -

*लाडले लाल की जय, श्री नवनीतलाल प्यारे की जय, लालन करेंगे पालन*

https://www.facebook.com/pushtisaajshringar
https://www.pushtisaajshringar.com/
 

रगट भये तैलंग कुल दीप।।

रगट भये तैलंग कुल दीप।।
श्रीलक्ष्मणभट अति आनंदित ,
सुत मुख निरखत आय समीप।।१।।
मात ईल्लमा कूख उदय भयो,
ज्यों उपजत मुक्ताफल सीप।।
सगुणदास मुख कहत न आवे,
जस प्रसर्यो नव खंड सप्तदीप।।२।।

भावार्थ
तेलंग कुल के दीपक श्रीमद्वल्लभाचार्यजी प्रकट हुए ह़ैं। प्राकट्य समय पिता श्रीलक्ष्मण भटजी अत्यंन्त आनंदित होते हुए अपने लाल के पास आकर
मुख दर्शन करते हैं। मैया श्रीइलम्माजी के उदर से आपश्री का प्राकट्य की उपमा देते हुए भगवदीय काहेते है जैसे मोती सीप से प्रकट हुआ हो। सगुणदासजी कहते हैं कि नौ खंडो एवं सात द्वीपों में आपश्री का यश प्रसरा हुआ है जो अवर्णनीय् है।।

https://www.facebook.com/pushtisaajshringar
https://www.pushtisaajshringar.com/
 

कुंभनदासजी श्रीनाथजी की सेवा में नित्य कीर्तन करके श्रीनाथजी को रिझाते थे.

 

कुंभनदासजी श्रीनाथजी की सेवा में नित्य कीर्तन करके श्रीनाथजी को रिझाते थे. वे श्रीनाथजीको प्रिय थे. श्रीनाथजी उनको अपना सानुभव जताते थे. वे साथ साथ खेलते रहते थे और बाते भी किया करते थे.

श्रीनाथजीने आज्ञा करी कि हमें टोंड के घने में पधारने की इच्छा है वहां हमें ले चलो.

निकुंज में श्रीनाथजी ने अपने मुख से कुंभनदासको आज्ञा करी कि कुंभनदास इस समय ऐसा कोई कीर्तन गा तो मेरा मन प्रसन्न होने पावे. मै सामग्री आरोंगु और तु कीर्तन गा.
श्री कुम्भनदासने अपने मनमें सोचा कि प्रभुको कोई हास्य प्रसंग सुननेकी इच्छा है ऐसा लगता है. कुंभनदास आदि चारों वैष्णव भूखे भी थे और कांटें भी बहुत लगे थे इस लिये कुंभनदासने यह पद गाया :
राग : सारंग
“भावत है तोहि टॉडको घनो ।
कांटा लगे गोखरू टूटे फाट्यो है सब तन्यो ।।१।।
सिंह कहां लोकड़ा को डर यह कहा बानक बन्यो ।
‘कुम्भनदास’ तुम गोवर्धनधर वह कौन रांड ढेडनीको जन्यो ।।२।।
यह पद सुनकर श्रीनाथजी एवं श्री स्वामिनीजी अति प्रसन्न हुए. सभी वैष्णव भी प्रसन्न हुए. बादमें मालाके समय कुंभनदासजीने यह पद गाया :
बोलत श्याम मनोहर बैठे...
राग : मालकौंश
बोलत श्याम मनोहर बैठे, कमलखंड और कदम्बकी छैयां ।
कुसुमनि द्रुम अलि पीक गूंजत, कोकिला कल गावत तहियाँ ।। 1 ।।
सूनत दूतिका के बचन माधुरी, भयो हुलास तन मन महियाँ ।
कुंभनदास ब्रज जुवति मिलन चलि, रसिक कुंवर गिरिधर पहियाँ ।। 2 ।।

https://www.facebook.com/pushtisaajshringar
https://www.pushtisaajshringar.com/
 

Saturday, 1 August 2020

भाग -1 श्री ठाकोरजी की द्वारिका लीला का प्रशंग है।

 

Special from Pushti Saaj Shringar
https://www.pushtisaajshringar.com/

भाग -1

जय श्री कृष्णा।

आज भगवद गुणगान का माहिमा जानते है।

श्री ठाकोरजी की द्वारिका लीला का प्रशंग है।

श्री ठाकुरजीकी सभी पटरानियां माता देवकीजी के पास श्री प्रभु की बाललीला के प्रशंग सुननेकी विनती लेके पहुंची तो माता ने कहा मैंने तो कभी भी मेरे लल्ला की बाललीला का आनंद नहीं लिया। वो सौभगाय तो नंदरानीजी और नंदबाबा को मिला था। ग्यारह वर्ष के बाद मथुरा आने के बाद कान्हा ने कोई बाललीला नहीं की। तुम सभी का मनोरथ पूर्ण करने केलिए नंदबाबा तथा व्रज की गोपिओ से जो ललित लीला प्रशंग मैंने सुने हे आप सुब को सुनती हु।
माता ने द्वारपाल से किसी को भी भीतर ना आने देने का आदेश दिया। श्री द्वारिकाधीश पधारे तो भी बिनती करके भीतर न आने देने के लिए कह।
माता देवकी ने आठो पुत्रवधुओं को श्री कृष्णा की बाललीला गुनगान करना सुरु किया। सभी लीला श्रवण में डूब गए। किसी को भी ना देहाध्यान था न तो बितते हुए समय का अनुमान। तभी द्वार पे श्री ठाकुरजी और बलरामजी पधारे। द्वारपालने माता के कथन अनुशार प्रवेश न करने की बिनती की। दोनों भाई द्वार पर ही रुके और भीतर से आ रही शब्द ध्वनि को सुनने लगे। अपनी बाललीला चरित्र का श्रवण करते हुए तीन प्रहार तक द्वार पर ही व्यतीत हो गए। तभी वहा श्री नारदजी पधारे और प्रभुके कथा श्रवण में लींन हो गए।
दो प्रहार पश्चात माता देवकी ने बाललीला कीर्तन पूर्ण किया। सभी को सुध आई और नारदजी ने हाथ जोड़कर बिनती की प्रभु आपकी ये लीला समज में नहीं आई।
प्रभु हम तो आपके नाम का संकीर्तन करके , आपके रूप ,गुणों और लीला का संकीर्तन करके हमेशा आपके समरण में रहते हे। परनतु क्या आपको भी आपकी लिला इतनी प्रिय हे की इन में लींन हो जाते हे। श्री ठाकुरजी ने मुश्कुराते हुए कहा हा । प्रभु में तो आप के पास एक प्रश्न लेके आया था।
भगवन कईबार में आप को तीनो लोको में और वैकुण्ठ में भी खोज लेता हु पर आपनाही मिलते। तो में जानने आया था की आप का पता क्या हे। मुश्कुराते हुए श्री ठाकुरजी बोले नारद लिखो हम कही पर हो या न हो किन्तु जहा मेरे भक्त मेरा गुणगान गाते हो वहा में अवश्य होता हु।
मुझे मेरे गुणगान सबसे अधिक प्रिय हे।
श्री ठाकुरजी ने स्वयं आपना पता भगतो के दवरा किये जाने वाले गुणगान में बताया हे।
आओ लीला औ का ध्यान करे।
बोलो श्री लाड़िले लाल की जय।

पुष्तक - तुलसी क्यारो - १
राइटप टाइपिंग - वर्षा चिनाई
https://www.pushtisaajshringar.com/

https://m.facebook.com/pushtisaajshringar

 

व्रज - विस २०८३ कार्तिक शुक्ल चतुर्थीFriday, 13 November 2026

व्रज - विस २०८३ कार्तिक शुक्ल चतुर्थी Friday, 13 November 2026 हरी सलीदार ज़री के घेरदार वागा एवं श्रीमस्तक पर छज्जेदार पाग पर पर गोल चन्द्र...