By Vaishnav, For Vaishnav

Friday, 7 August 2020

व्रज – भाद्रपद कृष्ण पंचमी

 

व्रज – भाद्रपद कृष्ण पंचमी
Saturday, 08 August 2020

आज लाल सफ़ेद लहरिया गोल पाग एवं जमाव के क़तरा के श्रृंगार

विशेष – आज का श्रृंगार ऐच्छिक है, ऐच्छिक श्रृंगार नियम के श्रृंगार के अलावा अन्य खाली दिनों में ऐच्छिक श्रृंगार धराया जाता है. ऐच्छिक श्रृंगार प्रभु श्री गोवर्धनधरण की इच्छा, मौसम की अनुकूलता, ऐच्छिक श्रृंगारों की उपलब्धता, पूज्य श्री तिलकायत की आज्ञा एवं मुखिया जी के स्व-विवेक के आधार पर धराया जाता है.

आज श्रीजी को लाल सफ़ेद लहरिया की गोल पाग एवं जमाव के क़तरा का श्रृंगार धराया जाएगा यध्यपि चित्र में रंग एवं श्रीमस्तक का शृंगार थोड़ा भिन्न ह

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : सारंग)

महारास पूरन प्रगट्यो आनि l
अति फूली घरघर व्रजनारी श्री राधा प्रगटी जानि ll 1 ll
धाई मंगल साज सबे लै महा ओच्छव मानि l
आई घर वृषभान गोप के श्रीफल सोहत पानि ll 2 ll
कीरति वदन सुधानिधि देख्यौ सुन्दर रूप बखानि l
नाचत गावत दै कर तारी होत न हरख अघानि ll 3 ll
देत असिस शीश चरनन धर सदा रहौ सुखदानि l
रसकी निधि व्रजरसिक राय सों करो सकल दुःख हानि ll 4 ll

साज – श्रीजी में आज लाल एवं सफ़ेद लहरियाँ की सुनहरी ज़री की तुईलैस की किनारी से सुसज्जित पिछवाई धरायी जाती है. गादी और तकिया के ऊपर सफेद बिछावट की जाती है तथा स्वर्ण की रत्नजड़ित चरणचौकी के ऊपर हरी मखमल मढ़ी हुई होती है.

वस्त्र – श्रीजी को आज लाल व सफ़ेद रंग की मलमल का लहरिया का पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र अमरसी रंग के होते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज छेड़ान (घुटने तक) का श्रृंगार धराया जाता है. मोती के सर्वआभरण धराये जाते हैं.
श्रीमस्तक पर लाल सफ़ेद लहरिया की गोल पाग के ऊपर सिरपैंच, जमाव के क़तरा एवं तुर्री बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं. श्रीकर्ण में एक जोड़ी कर्णफूल धराये जाते हैं.
श्रीकंठ में पीले एवं श्वेत पुष्पों की रंगीन थागवाली दो मालाजी धरायी जाती हैं.
श्रीहस्त में कमलछड़ी, लहरियाँ के मीना के वेणुजी एवं दो वेत्रजी धराये जाते हैं.
पट लाल व गोटी मीना की आती हैं.

No comments:

Post a Comment

व्रज - ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी

व्रज - ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी  Wednesday, 13 May 2026 अपरा एकादशी केसरी धोती पटका एवं श्रीमस्तक पर दुमाला पर सेहरा के श्रृंगार  दिन दुल्हे तेर...