By Vaishnav, For Vaishnav

Sunday, 4 October 2026

व्रज – विस २०८३ आश्विन कृष्ण दशमी Monday, 05 October 2026

व्रज – विस २०८३ आश्विन कृष्ण दशमी 
Monday, 05 October 2026

लाल पीली चौफुली चुंदड़ी का पिछोड़ा एवं श्रीमस्तक पर गोल पाग पर गोल बाक़ी चन्द्रिका के श्रृंगार

राजभोग दर्शन –

कीर्तन – (राग : सारंग)

ग्वालिनी मीठी तेरी छाछि l
कहा दूध में मेलि जमायो साँची कहै किन वांछि ll 1 ll
और भांति चितैवो तेरौ भ्रौह चलत है आछि l
ऐसो टक झक कबहु न दैख्यो तू जो रही कछि काछि ll 2 ll
रहसि कान्ह कर कुचगति परसत तु जो परति है पाछि l
‘परमानंद’ गोपाल आलिंगी गोप वधू हरिनाछि ll 3 ll

साज - श्रीजी में आज लाल पीली चौफुली चुंदड़ी की पिछवाई धरायी जाती है.

वस्त्र – श्रीजी में आज लाल पीली चौफुली चुंदड़ी का पिछोड़ा धराया जाता है. ठाड़े वस्त्र मेघश्याम रंग के होते हैं.

श्रृंगार – प्रभु को आज छेड़ान का श्रृंगार धराया जाता है. मोती के सर्व आभरण धराये जाते हैं.
 श्रीमस्तक पर गोल पाग के ऊपर गोल बाक़ी चन्द्रिका एवं बायीं ओर शीशफूल धराये जाते हैं.
 श्रीकर्ण में एक जोड़ी कर्णफूल धराये जाते हैं.

 रंग बिरंगे पुष्पों की दो सुन्दर मालाजी व कमल के पुष्प की मालाजी  धरायी जाती हैं.
 श्रीहस्त में एक कमल की कमलछड़ी, लाल मीना के वेणु वेत्रजी धराये जाते हैं.
पट लाल व गोटी चाँदी की बाघ बकरी की आती हैं.

No comments:

Post a Comment

व्रज – विस २०८३ आश्विन कृष्ण दशमी Monday, 05 October 2026

व्रज – विस २०८३ आश्विन कृष्ण दशमी  Monday, 05 October 2026 लाल पीली चौफुली चुंदड़ी का पिछोड़ा एवं श्रीमस्तक पर गोल पाग पर गोल बाक़ी चन्द्रिक...