व्रज - विस २०८३ कार्तिक शुक्ल तृतीया
Thursday, 12 November 2026
फ़िरोज़ी ख़िनख़ाब के वागा एवं श्रीमस्तक पर फ़िरोज़ी ग्वाल पगा पर पगा चंद्रिका के श्रृंगार
राजभोग दर्शन –
कीर्तन – (राग : धनाश्री)
माधोजु राखो अपनी ओट ।
वे देखो गोवर्धन ऊपर उठे है मेघ के कोट ।।१।।
तुम जो शक्रकी पूजा मेटी वेर कियो उन मोट l
नाहिन नाथ महातम जान्यो भयो है खरे टे खोट ।।२।।
सात घौस जल वर्ष सिरानो अचयो एक ही घोट l
लियो उठाय गरुवो गिरी करपर कीनो निपट निघोट ।।३।।
गिरिधार्यो तृणावर्त मार्यो जियो नंदको ढोट l
‘परमानन्द’ प्रभु इंद्र खिस्यानो मुकुट चरणतर लोट ।।४।।
साज – आज श्रीजी फ़िरोज़ी ख़िनख़ाब की पिछवाई धरायी जाती है.
वस्त्र – श्रीजी को आज फ़िरोज़ी ख़िनख़ाब के सूथन, चोली एवं चाकदार वागा धराये जाते हैं. पटका मलमल का धराया जाता हैं. ठाड़े वस्त्र लाल रंग के धराये जाते हैं.
श्रृंगार – आज प्रभु को छेड़ान का (हल्का) श्रृंगार धराया है. माणक के सर्व आभरण धराये जाते हैं. श्रीमस्तक पर फ़ीरोज़ी रंग के ग्वाल पगा पर सिरपैंच, पगा चंद्रिका एवं बायीं ओर शीशफूल धराया जाता है.
श्रीकर्ण में लोलकबिंदी धराये जाते हैं.
पीले एवं गुलाबी पुष्पों की दो सुन्दर मालाजी धरायी जाती है.
श्रीहस्त में लाल मीना के वेणुजी एवं एक वेत्रजी धराये जाते हैं.
No comments:
Post a Comment